क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार जन जागरूकता एवं रोको टोको अभियान चला रहे हैं

अशोकनगर से रामकुमार ओझा की रिपोर्ट
क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश अनुसार जन जागरूकता एवं रोको टोको अभियान चला रहे हैं बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में निकल कर दुकानदारों को कोरोना से बचाव के लिए स्वयं अपने कर्मचारी ग्राहकों को मास्क लगाने दुकान के बाहर समुचित दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं जो ग्राहक बगैर मास्क के सामान खरीदने दुकान पर आए तो उसे मास्क लगाने का बोलने और बगैर मास्क लगाए हुए ग्राहक को सामान न देने की समझाइश दी उन्होंने लोगों से अपील की कि जो दुकानदार मास्क लगा बैठा है उसी के पास सामान खरीदने जाऐं साथ ही सभी दुकानदारों को मास्क वितरित किए जज्जी भाजपा जनों के साथ स्थानीय गांधी पार्क से मेन बाजार होते हुए इंदिरा पार्क सुभाष गंज स्टेशन रोड और शहर के मुख्य बाजार मार्ग पर निकले इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज मनोरिया जिला महामंत्री सचिन चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी देवेंद्र रघुवंशी प्रमेंद्र तायडे जॉर्ज मनोज शर्मा महेंद्र भारद्वाज सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि इन दिनों बाजार में खासी चहल-पहल है और ग्राहकों की भीड़ भाड़ भी बढ़ रही है साथ ही कोरोना महामारी के प्रसार का खतरा भी बढ़ गया है इसी के मद्देनजर एहतियात बरतना बहुत जरूरी है और जागरूकता से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है एवम इस बीमारी से बचा जा सकता है इसी के चलते विधायक द्वारा शहर में दुकानदारों के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया


