ताजा ख़बरेंधर्ममध्यप्रदेश
हलछट महोत्सव- मध्यप्रदेश के पन्ना में विश्व प्रसिद्व श्री बल्देव जी मंदिर मे जन्मोत्सव की धूम।
सोलह कलाओं से परिपूर्ण है मंदिर की संरचना। रोम के कैथलिक चर्च की संरचना जैसा है श्री बलदेव मंदिर।

पन्ना से राकेश पाठक की स्पेशल रिपोर्ट ।
मध्यप्रदेश के पन्ना में विश्व प्रसिद्व श्री बल्देव जी मंदिर मे जन्मोत्सव की धूम।
वैसे तो पन्ना पवित्र नगर पन्ना मे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है लेकिन पन्ना मे स्थित श्री बल्दाऊ जी का मंदिर भक्तो की विशेष आस्था का केन्द्र है…इस मंदिर मे श्री कृष्ण के बडे भाई श्री बल्दाऊ जी की विशाल सालिगराम प्रतिमा विराजमान है सम्पूर्ण ब्रम्हाण को शेषनाग के रूप मे फन पर धारण करने वाले सृजनन इस सृष्टि के कल्याण हेतु मानव अवतार लिया जिन्हे बल्दाऊ कहा गया….. शेषा अवतार बल्दाऊ भईया का जन्मोत्सव आज देश के एकलौते श्री बल्देव जी मंदिर पन्ना मे पूरी भव्यता व श्रद्वा के साथ मनाया गया…. श्री बल्देव जी जिनके एक हांथ मे हल और दुसरे हांथ मे मूसल लिये शालिग्राम पत्थर की प्रतिमा विराजमान है । मंदिरो, हीरो और झीलो की नगरी से जाना जाने वाला पन्ना चारो ओर से घने जंगल और पहाडियो से घिरा पवित्र नगर पन्ना मे इन दिनो श्री बल्देव जन्मोत्सव जिसे हलछठ महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है इस त्यौहार को लेकर जन-जन मे उत्सुकता और उत्साह है…. पवित्र नगर पन्ना मे विश्व के अद्वितीय मंदिर है जिनमे मुख्य रूप से श्री पद्मावती देवी जी मंदिर, श्री जुगल किशोर जी मंदिर, श्री प्राणनाथ जी मंदिर, श्री बल्देव जी मंदिर, श्री जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर एंव श्री गोविंद जी मंदिर सहित सैकड़ो मंदिर स्थापित है… ये सभी मंदिर रियासत कालीन राजा महाराजाओ के द्वारा बडी ही धार्मिक आस्था के साथ बनवाये गये है।

पन्ना मे स्थित विश्व प्रसिद्व अद्वितीय संरचना से स्थापित श्री बल्देव जी के मंदिर मे हलछठ महोत्सव का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है इस बार भी पन्ना के श्री बल्देव जी मंदिर मे हलछत महोत्सव की धूम देखने को मिली और बडी संख्या में पन्ना ही नही बल्कि दूर-दूर से हजारो की संख्या मे श्रद्वालु इस महोत्सव मे शामिल होने के लिये आये। इस महोत्सव मे श्री बल्देव जी मंदिर को बडे ही आकर्षण ढंग से सजाया गया है…..ठीक 12 बजे भक्तो को बडे इंतीजार के बाद भगवान के दर्शन हुये…भक्त कई घण्टो पहले से भगवान के दर्शन का इंतीजार कर रहे थे… पन्ना जिले मे इस महोत्सव का एक अलग ही महत्व रहता है… श्री बल्देव जी मंदिर का महत्व इसलिये और भी अधिक बढ़ जाता है क्यूकि इस संरचना का मंदिर पूरे विश्व मे कही और नही है…और यह अपने आप मे अनूठा एक मात्र मंदिर है।
इस दिन महिलाये अपने पुत्र प्रप्ति के लिये हलछठ का वृत रखती है.. वही मंदिर मे दर्शन करने आये श्रद्वालुओ मे अलग ही प्रकार की आस्था देखने को मिलती है।



