कैलारस(मुरैना)-कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुचाये—- योगेश पाल

गिर्राज कुमार शर्मा
कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुचाये—- योगेश पाल
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा मंडल कैलारस की कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन सत्र के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और शिवराज सिंह जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गांव गांव जाएं। इससे पूर्व कार्यसमिति के उद्घाटन करते हुए डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता एवं जोरा के विधायक सूबेदार सिंह जोधा ने भाजपा के पित्र पुरुष के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस इस अवसर पर कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता ने कहा कि चाहे कोविड-19 का समय हो गरीबों को राशन उपलब्ध कराने का समय हो केंद्र की सरकार एवं प्रदेश सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ आम जनता के साथ खड़ी रही । इसके अलावा कार्यसमिति में जोरा के विधायक सूबेदार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कि कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही सांसद विधायक और नगरी निकाय के चुनाव जीते जा सकते हैं यदि कार्यकर्ताओं ने ठान लिया तो वह चुनाव निश्चित जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखना जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य है क्योंकि कार्यकर्ता ही जीत की रास्ते तय करता है इसके अलावा कार्यसमिति को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ दीपक सिंह भदौरिया ने अब संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है यह सब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की ही देन है जिनके बलबूते पर 2 सांसदों की पार्टी आ 3 सैकड़ा सांसदों की पार्टी के रूप में देश पर राज कर रही है। कार्यक्रम के प्रभारी एवं मुख्य वक्ता सियाराम सिंह सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरे दे और निष्ठा से कार्य करता है किंतु किसी ना किसी कारण से जनप्रतिनिधि कभी अनदेखा कर देते हैं तो कार्यकर्ता नाराज हो जाता है यह नाराजगी कार्यकर्ता की जायज है क्योंकि जीत का रास्ता कार्यकर्ता ही तय करता है कार्यसमिति की बैठक में स्वागत भाषण मंडल के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने पड़ा इसके पश्चात सभी अतिथियों का मंडल अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महामंत्री महेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विशेष रुप से उपस्थित डॉ योगेश पाल गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा सूबेदार सिंह विधायक दीपक भदोरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजू गुप्ता मंडल अध्यक्ष सियाराम सिंह सिकरवार महेश श्रीवास्तव राजेंद्र शुक्ला बनवारी शुक्ला मातादीन सर्राफ अशोक राणावत वीरेंद्र बसेड़िया अनिल गोएनार पूरन शिवहरे दिनेश जादौन मुन्ना सोनी पूरन बाथम श्रीमती ममता गोएनार श्रीमती रानी गुप्ता श्रीमती पुष्पा पटवा श्रीमती पिंकी गौड़ श्रीमती भगवान देवी अजमेर सिंह यादव दिलीप जग श्री राम धाकड़ रघुवर दयाल सिंगल वीरेंद्र सोलंकी सौरव बंसल लक्ष्मी यादव मोहन श्रीवास दुर्गेश मगन दीप सेवाराम गुप्ता रंजीत मां हो रिया महेश मौर्या अतुल राठौर धारा सिंह सोनी राहुल बंसल केशव पाराशर ऋषिकेश शर्मा राजू प्रजापति संजय शाक्य जितेंद्र रावल फखरुद्दीन खान अजय शिवहरे अमन शिवहरे सनी गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


