MP का एक चमत्कारी कुंड, जहां प्यार की परेशानियाँ हो जाती हैं दूर

आजकल प्यार करना तो आसान है, लेकिन उसे बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अक्सर किसी तीसरे की एंट्री या गलतफहमियों के कारण रिश्तों में तनाव आ जाता है, जिससे ब्रेकअप की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और दोनों पार्टनर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी अपने प्यार को खोने का डर महसूस कर रहे हैं, तो मध्यप्रदेश के एक खास कुंड के बारे में जानिए, जिसे लेकर मान्यता है कि यहां स्नान करने से प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते मजबूत होते हैं और कभी कोई परेशानी नहीं आती।
यह कुंड शिवपुरी जिले के भदैया में स्थित है
यह कुंड शिवपुरी जिले के भदैया में स्थित है, जिसे प्यार बढ़ाने वाला कुंड भी कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी प्रेमी जोड़े इस कुंड में स्नान करते हैं, उनका प्यार हमेशा के लिए अडिग रहता है और उनके बीच कोई मतभेद नहीं होते। भदैया कुंड के बारे में कहा जाता है कि यह चमत्कारी कुंड उन प्रेमी जोड़ों के लिए है, जिनके रिश्तों में कोई समस्या या विवाद हो रहा हो।
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक समय में दो प्रेमी जोड़ों ने यहां तपस्या की थी और भगवान से वरदान मांगा था कि जो भी प्रेमी जोड़े यहां स्नान करेंगे, उनके रिश्ते में कभी भी कोई कठनाई नहीं आएगी। तभी से इस कुंड के साथ यह मान्यता जुड़ी हुई है।
इस कुंड का पानी “लव वॉटर” के नाम से भी जाना जाता है
भदैया कुंड की खासियत यह है कि पानी सिर्फ बरसात के मौसम में ही यहां आता है। इसके अलावा, इस कुंड का पानी “लव वॉटर” के नाम से भी जाना जाता है, जिसे विदेशों तक भेजा जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई कपल इस पानी को पीता है, तो उनके रिश्ते में कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं होगा। शिवपुरी जिले के इस भदैया कुंड में चट्टानों से पानी आता है, और यह अपनी अद्वितीय विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है।


