ताजा ख़बरें

सुश्री अंकिता धाकरे SDM का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

-कैलारससे गिर्राज कुमार शर्माकी रिपोर्ट

19 जुलाई 2021 को समय शाम 6:00 बजे स्थान हिमांशू पैलेस में सुश्री अंकिता धाकरे IAS एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व अनुभाग सबलगढ़ के सम्मान में एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया यहां यह बता दें कि विगत दिवस मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुश्री अंकिता धाकरे का स्थानांतरण उज्जैन में अपर कलेक्टर के रूप में शासन द्वारा किया गया है अतः राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों ने इनके सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सुश्री धाकरे को राजस्व , शिक्षा , स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री अंकिता धाकरे ने कहा कि इस क्षेत्र में कार्य करने में एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में मुझे सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला हैं मैं जहां पर भी रहूंगी और कार्य करूंगी इस क्षेत्र से मुझे जो स्नेह एवं सम्मान मिला है उसे मैं हमेशा याद रखूंगी और स्थानांतरण शासन की एक प्रक्रिया है इस पद पर रहते हुए जो भी अधिकारी कार्य करें आप सभी को पूर्ण मनोयोग से उसका सहयोग करना चाहिए एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता जब तक आप सभी का पूर्ण सहयोग ना हो तब तक हम भी कार्य करने में अपने आप को असहाय महसूस करते हैं विदाई एवं सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से सबलगढ़ तहसीलदार श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, भरत कुमार तहसीलदार कैलारस , नायब तहसीलदार प्रदीप कैन सबलगढ़, नायब तहसीलदार राहुल गौड कैलारस, रामकुमार धाकड़ पटवारी, बीएमओ डॉ एस आर मिश्रा, डॉ राजेश शर्मा सबलगढ़,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अशोक गुप्ता, BEO जालिम सिंह धाकड़, BRCC दफेदार सिंह सिकरवार, बीएसी नवीन प्रताप सिंह जादौन, बीआरसीसी सबलगढ़ राकेश सिंह जादौन, शिक्षक जितेंद्र सिंह धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा किया गया।
इनके सम्मान में सामूहिक भोज आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का आभार रामकुमार धाकड़ पटवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close