कैलारस।विश्व योग दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया।

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कैलारस द्वारा विश्व योग दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कोविड महामारी होने के कारण कार्यक्रम दो स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारी सियाराम सिंह एवम् योग शिक्षक मुकेश धाकड़ और सतेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा कार्यकर्ताओ योग कराया गया। योग की जीवन मे क्या महत्त्वा है इसको लेकर भी प्रभारी द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया, योग करने से जीवन मे सकारात्मकता एवम शरीर स्वस्थ रहता है। योग को समूचे विश्व मैं मान्यता दिलाने मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का बहुत बड़ा योग दान है।
योग दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर राजू गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सियाराम सिंह सिकवार , मुकेश धाकड़ योग शिक्षक, महेश श्रीवास्तव मंडल महामंत्री, सतेंद्र सिह सिकवार रामहेत धाकड़, अशोक रानावत , बनबारी शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, महिंद्र सिंह सिकवार , पूरन शिवहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


