छिन्दवाड़ा-पांढुर्णा के विजय घाटोड़े मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य पुरस्कार के लिये चयनित

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
पांढुर्णा के विजय घाटोड़े मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य पुरस्कार के लिये चयनित
राज्य शासन द्धारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस संबंध में राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्धारा राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये चयनित स्वयं सेवकों की सूची जारी की गई है। इसमें छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा नगर के मेघनाद वार्ड के दशरथ घाटोडे एवं इंदु घाटोड़े के सुपुत्र और शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विजय घाटोड़े को मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार 2017-18 के लिये चयनित किया गया है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह आगामी दिनों में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित होना प्रस्तावित है जिसमें यह पुरस्कार दिया जायेगा ।


