ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कैलारस (मुरैना)।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

कैलारस भारतीय जनता पार्टी मंडल कैलारस के द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिवस को भाजपा के मंडल भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर जौरा विधायक सूबेदार सिंह राजौधा विशेष रूप से उपस्थित थे ।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में मरीजों के बीच जाकर फल वितरित किए गए । इसके बाद फलदार और छायादार पेड़ों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।इसके पश्चात कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए और उसके बचाव के लिए आम जनता के बीच मास्क एवं सैनिटाइज जनों का वितरण किया गया।जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे उन्हें मास्क के दिए गए और उनसे अनुरोध किया गया कि बिना मास्क के घर से ना निकले।

Related Articles

Back to top button
Close
Close