कैलारस (मुरैना)। पुलिस अनुविभाग के 6 आरक्षक बने कार्यभारित प्रधान आरक्षक, एसडीओपी ने कार्यालय में फीती लगाकर किया पदोन्नत।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश शासन की नई नीति के अनुसार आरक्षकों को कार्यभारित प्रधान आरक्षक बनाया जाए। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना द्वारा कल गुरुबार 10 जून को जारी सूची में कैलारस पुलिस अनुविभाग के 6 आरक्षकों को कार्यभारित प्रधान आरक्षक बनाया गया है। जिसमे 2 थाना कैलारस के 2 एसडीओपी कार्यालय के व 2 चिंनोनी थाने के आरक्षक है। इन पदोन्नत कार्यभारित प्रधान आरक्षकों का एसडीओपी कार्यालय कैलारस में एसडीओपी शशिभूषण सिंह रघुवंशी व कैलारस के थाना प्रभारी प्रताप सिंह लोधी ने फीटी लगाकर पदोन्नत किया एवम् उपस्तिथ स्टाफ ने इन्हें पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाये दी। जिन आरक्षकों को आज पदोन्नत कार्यभारित प्रधान आरक्षक बनाया गया है उनमें एसडीओपी कार्यालय के व्रन्दावन लाल , ज्ञानप्रकाश शर्मा , थाना कैलारस के श्यामवीर सिकरवार संतोष श्रीवास व थाना चिंन्नोनी के रवि प्रताप सिकरवार पुष्पेंद्र सिंह जादोन के नाम शामिल है।


