ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

कैलारस (मुरैना)। म.प्र.कांग्रेस कमेटी के महासचिव बृजमोहन मरैया के नेतृत्व में नगर परिषद में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

कैलारस नगर परिषद में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखते हुए नगर परिषद में ज्ञापन देकर विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। नाली सफाई तथा शहर में पेयजल संकट तथा नगर के मुख्य मार्गो एवं गलियों में सड़क एवं नालियों की सफाई पूर्ण रूप से कराई जावे। रेल्वे लाइन के पास बड़े नाले की सफाई तथा जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों को हटाया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिहायशी आवासों के पीछे वाले नाले की सफाई तथा नाले के निकास की व्यवस्था कराई जावे तथा नाले का पुनः निर्माण कराया जावे। नगर के विभिन्न भागों में बढ़ती पेयजल संकट की समस्या को तत्काल प्रभाव से हल कराया जावे। नगर के प्रमुख मार्गों में नलों से आ रहे गंदे पानी की समस्या को जल्द निराकरण कराया जावे वार्ड 3 के श्रीकृष्ण भोजनालय से अंबेडकर मार्ग तक के रहवासियों को गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पीने के पानी की किल्लत से निजात दिलाऐ। निराकरण न होने पर कांग्रेसीजनों द्वारा आंदोलन किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close