मध्यप्रदेश
नगर में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लगा कोरोना कर्फ्यू होम क्वारनटाईन/होम आइसोलेशन व्यक्तियों के बाहर घूमने पर लगा प्रतिबंध।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट
नेपानगर में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते 16 अप्रेल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है इस दौरान नेपानगर एस.डी.एम संक्रमण से निपटने के लिये एक विशेष टीम गठित की है नगर में अब तक मीले संक्रमितों को व परिवार के सदस्यों के बाहर घूमने पर प्रतिबंध लगाया गया है एस.डी.एम द्वारा बताया गया कि होम क्वारनटाईन/होम आइसोलेशन किये गये व्यक्तियों का घर से निकलने पर प्रतिबंध है अगर कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही बाहर घूमने वालो की जानकारी देने के लिए अधिकारियों के वाट्सएप नबर दिये गये है। जिस पर आम जनता संक्रमित व्यक्ति या परिवार के सदस्यों के बाहर घूमने की जानकारी प्रशासन को दे सकते है।


