कैलारस / विकासखंड स्तरीय भव्य टी एलएम. मेला का आयोजन
सभी शिक्षक टी एल एम का उपयोग शैक्षणिक कार्य में बच्चों को अवश्य करावे--एसडीएम एलके पांडे

गिर्राज कुमार शर्मा/ कैलारस (मुरैना) , जनपद शिक्षा केंद्र कैलारस के अंतर्गत कक्षा तीन से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का भाषा ,गणित, विज्ञान, एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों पर आधारित जन शिक्षा केंद्रों से चयनित प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के 54 टी एल एम का विकासखंड स्तरीय मेला 11 मार्च 2022 स्थान बीआरसीसी कार्यालय में समय दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया है जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलके पांडे एसडीएम अनुभाग सबलगढ़, डीईओ सुभाष शर्मा एवं तहसीलदार भरत कुमार थे जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से राजेंद्र शुक्ला जिला मंत्री भाजपा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनी धाकड़ ,राजू गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा, डॉक्टर शरीफ कुरैशी अध्यक्ष बीएसपी, नंदलाल खरे,विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर धर्म सिंह कुशवाह, अशोक राणावत विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का जनपद शिक्षा केंद्र परिवार की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम एलके पांडे ने कहा कि सभी शिक्षकों का टी एल एम उपयोगी है तथा इसका उपयोग शैक्षणिक कार्य में अवश्य करावे, तथा डीईओ सुभाष शर्मा ने कहा की इस टी एल एम. का उपयोग सभी शिक्षक बच्चों को अध्यापन कार्य में अवश्य करावे एवं कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया विकासखंड स्तरीय मेले में जन शिक्षा केंद्रों से चयनित टी एल एम का निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय करते हुए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इस मेले में चयनित सभी टी एल एम ओ को जिला स्तरीय मेले 14 मार्च में सम्मिलित होने के लिए भेजा जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन केशव शुक्ला बीएसी द्वारा किया गया किया गया इस अवसर पर विशेष रूप से दफेदार सिंह सिकरवार बीआरसीसी प्राचार्य रोहतास बैरागी, रामनिवास धाकड़, नेतराम धाकड़ बीएसी नवीन प्रताप सिंह जादौन, बीएसी फखरुद्दीन खान ,बीएसी रमाकांत शर्मा बीएसी श्रीनिवास बघेल योगेश शर्मा, जितेंद्र धाकड़, जन शिक्षक शिवचरण धाकड़ ,लाखन सिंह धाकड़, राजेंद्र शुक्ला, सुभाष पाल , हाकिम सिंह धाकड़ ,अखिलेश शर्मा, महेश कुमार शुक्ला किशोर कुमार ओझा, ज्ञान सिंह धाकड़ ,बृज मोहन उपाध्याय ,जीतेंद्र सिंह धाकड़ ,प्रमोद कुमार शर्मा, मेले में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों को स्वल्पाहार एवं सह भोज कराया गया प्रतिभागियों के चयन हेतु 9 टी एल एम का चयन विषयबार निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।


