अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कोरोनाकर्फ्यू में चोरी-छिपे चल रहा व्यापार

अशोकनगर
संवाददाता- ओमप्रकाश रघुवंशी

कोई दूल्हे-दुल्हन की ड्रैस, तो कोई शादी का सामान लेने पहुंच रहा बाजार

जिले में कोरोना संक्रमण तेज होने के बाद भी लोगों की लापरवाहियां जारी हैं। वायरस की चेन तोडऩे के लिए लगाए गए 10 दिन के कोरोना कर्फ्यू में भी दुकानदार नहीं मान रहे हैं। आधी शटर खोलकर सामान दे रहे हैं और लोगों की भीड़ लगा रहे हैं वहीं सब्जीं मंडियों के भी यही हाल हैं। कोरोना कफ्र्यू में मेडिकल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद करने का आदेश हैं। लेकिन व्यापारी और दुकानदार इस कफ्र्यू का नाजायज लाभ उठाकर चोरी-छिपे व्यापार चला रहे है। बुधवार को मुख्य बाजार की स्थिति का जायजा लिया तो दुकानों के आगे लगे शटरों के तो ताले लटके मिले, लेकिन उनके आगे दुकान मालिक एवं ग्राहकों की आवाजाही देखी गई। दुकानों के आगे कोई दूल्हे के लिए कपड़े खरीदने वाला खड़ा था तो कोई दुल्हन का ड्रैस लेने आया था। पुलिस एवं प्रशासन की सख्ती के कारण दुकान मालिक शटर पूरी तरह तो नहीं खोल रहे थे, लेकिन कई जगह दुकानों के शटर आधे खुले थे तो कहीं पर ताला नहीं लगा था। दुकानदार चुपके से दुकानों में ग्राहकों को लेकर सामान बेचते रहे। वहीं सुबह के समय भी कई लोगों ने व्यापार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close