मध्यप्रदेश

कोरोना ने एक दिन में ली 6 लोगो की जिंदगी, 28 लोग वेंटीलेटर पर महामारी से मौत का ग्राफ बढऩे से मची अफरा-तफरी स्वास्थ्य विभाग ने घटाई आरटीपीसीआर जांच की संख्या, लोगो ने उठाए सबाल

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना की दूसरी लहर जिले में खतरनाक स्थिति मे पहुंच गई है जहां कोरोना से 1 दिन में छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में ही 28 लोग वेंटीलेटर पर है। सोमवार सुबह 7:30 बजे को शहर के महात्मा बाड़ा निवासी 40 वर्षीय जया शर्मा पत्नी मनीष शर्मा की मौत हो गई। यह दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थी और उन्हें सांस लेने में समस्या थी। राजा बेटी पत्नी शांति लाल जैन उम्र 89 साल ने शहर की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदेरी निवासी 45 वर्षीय नीलेश जैन को श्याम 5 बजे जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया। जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शाढ़ौरा निवासी 45 वर्षीय कमलेश शर्मा ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया और 48 वर्षीय रतनलाल कुशवाह की वेंटिलेटर पर भर्ती होते ही मौत हो गई। ओम कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर रमेश चंद सोनी भी सांस लेने में दिक्कत थी निजी अस्पताल में भर्ती थे कोरोनावायरस नेगेटिव आई लेकिन गंभीर हालत देख भोपाल रेफर किया दोपहर करीब 2:30 बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर जांचो की संख्या घटा दी है और लोगों की एंटीजन जांच की जा रही है। इससे लोग विभाग पर सवाल उठाने लगे हैं। चंदेरी निवासी ऋषभ जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में उनकी मां भर्ती हैं जिनकी एंटीजन जांच हुई। आरटीपीसीआर टेस्ट करने की डॉक्टर मना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आरटीपीसीआर बंद हो गई है। लोगो का आरोप है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या घटाने स्वास्थ्य विभाग ने यह तरीका निकाला है, क्योंकि एंटीजन जांच में पॉजीटिव निकले मरीजों को विभाग के रिकार्ड में पॉजिटिव दर्ज नहीं किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close