कान्हा में पर्यटन 1 जून से प्रारंभ

मण्डला से पवन राय की रिपोर्ट
म.प्र. शासन के आदेशानुसार कोरोना कफ्यू में दी गई छुट के अनुसार दिनांक 01.06.2021 से कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुये कान्हा टाइगर रिजर्व, में पर्यटन प्रारंभ किया गया है। पर्यटन प्रारंभ होने से विगत् 45 दिनों से रोजगार से वंचित गाईड/जिप्सी चालकों कोे रोजगार उपलब्ध हो कराया जा सकेगा। इस संबंध में दिनांक 31.05.2021 को खटिया ईको सेन्टर में होटल मालिकों, जिप्सी मालिकों, चालकों एवं गाईडों की बैठक कान्हा प्रबंधन द्वारा आयोजित की गई एवं सभी संबंधितों को कोविड-19 गाईड लाईन का पालन करने हेतु अवगत कराया गया। पर्यटकों के रिसोर्ट /होटल में प्रवेश के समय उनके स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु संचालकों को कहा गया। इसी प्रकार गाईड एवं जिप्सी चालकों को स्वयं एवं पर्यटकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियाॅ मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेस्ंटिग का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये। निर्देंशो को कड़ाई से पालन कराने केलिए एवं प्राथमिकता से कोरोना वेक्सीनेशन कराने के सुझाव दिये गये। बुंकिंग काऊंटर पर स्पर्श रहित टिकिट सत्यापन एवं जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जायेगी। टाइगर रिजर्व, में प्रवेश करने वाले सभी वाहन पूर्ण रुप से सेनेटाइज किये जायेगे इसके साथ ही उनके टायर सेनेटाइजेसन की व्यवस्था प्रवेश द्वारा
सोशल डिस्टेसिंग के साथ सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। म.प्र. शासन एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के द्वारा कोरोना सुरक्षा संबंधी जारी किये गये ।
निर्देशों एवं नियमों का पालन किया जायेगा। कोर जोन में पर्यटन 30 जून तक पर्यटकों के लिये खुला रहेगा तथा बफर जोन में पर्यटन मानसून में भी प्रारंभ रहेगा।


