अपराध

पूरी रात पुलिस की चेकिंग : 1253 असामाजिक तत्वों की हुई जांच, 630 पर हुई कार्यवाही

पुलिस द्वारा शनिवार - रविवार दरमियानी रात में कॉम्बिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1253 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 630 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 181 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में  इंदौर शहर के चारों जोन व यातायात के डीसीपी के नेतृत्व में, 08-09 फरवरी की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 1253 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 630 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 264 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया गया, जिसमें लंबे समय से फरार- 43-स्थाई, 91-गिरफ्तारी और 130-जमानती वारंट के साथ ही 178 समंस भी तामील किए

ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में भी हुई कई लोगों पर कार्यवाही

इंदौर पुलिस के मुताबिक शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 181 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। वही अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही हुई। पुलिस के मुताबिक आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-16 व 129 BNSS में-98, 126B/135(3) BNSS में-65, इस प्रकार कुल 179 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील हुई। पुलिस की माने तो इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 213-गुंडे/बदमाशों, 57-नकबजनों, 39-लुटेरों, 116-चाकूबाजों, 11-ड्रग पैडलर्स एवं 153 निगरानीशुदा बदमाश व 34 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 623 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।

महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों को भी किया चेक व आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत।

पुलिस के अनुसार कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

___________________

  1. दिवाकर न्यूज़ में खबर देने के लिए संपर्क करें 9806711884, 9425450626
Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close