मध्यप्रदेश

कोरोना महामारी में उपकाशी हटा के समाजसेवियों का समर्पण भाव सराहनीय

हटा से चंन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

हटा/देश भर में कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे मरीजों को सब से ज्यादा जरूरत ऑक्सीजन की होती है. ऐसे में अस्पतालों में भी मरीजो व उनके परिजनों को सबसे ऑक्सीजन की कमी सता रही है, तो वहीं हटा सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन का आभाव न रहे इसलिय समाजसेवी द्वारा आगे आकर इस तरह किया गया इंतजाम।

यहां के जनहित संगठन द्वारा प्ररेणा से अस्पताल में अस्थाई रूप से 10 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है जिसमें कुछ बिस्तरो के लिए ऑक्सीजन कम पड़ रही थी जिसके बाद हटा के समाजसेवी द्वारा हजारों रुपए का चंदा इकट्ठा कर ऑक्सिजन कॉन्सेन्टरटोर की नई मशीनें अस्पताल को सप्रेम भेंट कर दान दी गई।

जिसमें दीपक जैन, श्रीमति मीना अरुण राय, इमरत लाल राय, विपिन जैन द्वारा अपने पूर्वजो की पूण्य स्मृति में ऑक्सिजन कॉन्सेन्टरटोर मशीने दान दी गई।

वहीं समाजसेवी गर्वैश साहू व उनकी पत्नी प्रमिला साहू के द्वारा अपनी माता जी स्वर्गीय गीता साहू की 24 वी पुण्यतिथि पर एयर प्यूरीफायर दान दिया गया।

समाजसेवी हरिराम पाण्डेय ने बताया कि हम लोगों का प्रयास है की कोई आक्सीजन और दवाई के अभाव में मौत ना हो,अभी और लोगों द्वारा दान दिया गया है जिसके सहयोग से एक दो मशीने ओर शीध्र ही सिविल अस्पताल में दान की जाएगी।

इस अवसर पर सिविल अस्पताल के डॉ आरपी कोरी बी एम ओ प्रभारी, मेडिकल आफिसर सौरभ जैन , पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, महेश रैकवार,सोनू तिवारी के साथ समाजसेवी सोनू चौरसिया अनिल राय, मुकेश ,संजय ,सौरभ नेमा के साहित आधा दर्जन लोगों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close