ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
मां जानकी को चुनरी चढ़ाने 15 किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालू 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में डीजे संग थिरकते पहुंचे करीलाधाम

By Rohit Kumar Ojha
मां जानकी को चुनरी चढ़ाने 15 किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालू
151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में डीजे संग थिरकते पहुंचे करीलाधाम
बामौरीशाला समिपस्त गांव मलियाखेडी से आए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को पैदल चलकर मां जानकी को चुनरी भेंट की हनुमान मंदिर एवं माता मंदिर से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा बस स्टेंड होते हुए दीपनाखेडा जगथर,सालपुर कलाँ,बामौरीशाला,होते हुए लगभग पंद्रह किलोमीटर का सफर पैदल तय कर करीला धाम पहुंची पैदल यात्रियों मे विक्रम कुशवाहा ने बताया कि अच्छी बारिश की कामना को लेकर मलियाखेडी से मां जानकी को चुनरी समर्पित कि जा रही है हर्ष उल्लास से ग्रामीणो द्वारा मां जानकी को चुनरी चढ़ाई जाएगी इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर मां जानकी को चुनरी चढाने पैदल चलकर मां जानकी मंदिर करीलाधाम पहुंचे पैदल श्रद्धालुओं में नरेंद्र प्रसाद शर्मा, तोफान सिंह कुशवाहा,रोहित कुशवाहा, धनसिंह, गोलू,बीरेंद्र, एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे


