अशोकनगर विधायक ने रेलवे के जीएम से फोन पर की चर्चा,
जीएम ने कहा अंडरब्रिज मेरी प्राथमिकता में है हालात सुधरते ही हो जाएगा काम शुरू

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
बिधायक जजपाल सिंह जज्जी ने रेल्बे द्वारा ब्लॉक् ना मिलने के कारण अंडरब्रिज निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर रेल्बे के जीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह से फोन पर चर्चा कर जल्द से जल्द ब्लॉक् दिलवाने की बात कही है।
जिस पर जीएम श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अशोकनगर का अंडरब्रिज मेरी प्राथमिकता में है लेकिन कोरोना के चलते हमारे ड्राइवर ओर स्टाफ संक्रमित है जिस कारण ट्रैन भी बाधित है और अंडरब्रिज का कार्य भी। हालत सुधरते ही ब्लॉक् दे दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अंडरब्रिज निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है और कार्य पूर्ण होने की कगार पर ही था लेकिन रेल्बे द्वारा ब्लॉक् ना मिलने के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है जिसको लेकर विधायक लगातार आला अधिकारियों से मिल रहे थे और ब्लॉक ना मिलने से नाराज होकर उन्होंने विधानसभा में भी प्रश्न लगाया था लेकिन कोरोना काल के चलते ब्लॉक मिलना संभव नहीं हो पाया इसी को लेकर रविवार को विधायक श्री जज्जी ने जीएम से फोन पर चर्चा कर ब्लॉक दिलाए जाने की बात कही जिससे अधूरा निर्माण कार्य पूरा हो सके। लेकिन जीएम ने कहा कि ज्यादातर रेल्बे का स्टाफ संक्रमित है इसलिए ब्लॉक् नही मिल पा रहा है उन्होंने कहा की ये कार्य मेरी प्राथमिकता में है हालात सुधरते ही सबसे पहले अशोकनगर के लिए ब्लॉक दे दिया जाएगा।


