बीनागंज:-पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी व महंगाई की मार से आमजन परेशान

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
बीनागंज:-भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस छात्र संगठन द्वारा शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम व बढ़ती हुई मंहगाई , कोरोना संकट लॉकडाउन के दोरान बढ़ी बेरोजगारी के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का शुभारम्भ गाँधी जी प्रतिमा पर विधायक प्रतिनिधि कैलाश चौकसे, प्रदीप सोनी, गजेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह भील, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सौरव यादव, किसान कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मीणा देदला, सर्जन सिंह शिल्पकार जिला महासचिव आईटी सेल काँग्रेस आदि ने पुष्पहार अर्पण कर किया। मीडिया बंधुओं से चर्चा के दौरान NSUI प्रदेश महासचिव सौरव यादव ने बताया की पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से महंगाई दर बहुत बढ़ गयी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर काफी असर डाला है। राज्य मे आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, चिकित्सा व्यवस्था बेहाल है। कोविड-19 महामारी ने भारत को इस समय अपने सबसे खराब और सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में पहुंचा दिया है न सिर्फ लोग बीमार हो रहे है बल्कि मर भी रहे है स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराती नजर आती है। कोरोना संकट व लॉकडाउन के चलते पैदा हुआ आजीविका का संकट खत्म होने का नाम नही ले रहा। एक साल बाद भी युवा, मजदूर, मध्यम वर्गीय लोग बेरोजगारी की समस्या से उबर नही पाये है। धरना प्रदर्शन के दौरान कोरोनावायरस का पूर्ण से पालन किया गया


