खातेगाँव(देवास) । साधक संत दादाभाई के सानिध्य में शिष्य एवं भक्त परिवार ने भगवान बाल गोपाल का जन्म उत्सव मनाया ।
खातेगाँव(देवास) से सन्तोष कुमार धनगर की रिपोर्ट

साधक संत दादाभाई के सानिध्य में शिष्य एवं भक्त परिवार ने भगवान बाल गोपाल का जन्म उत्सव मनाया
खातेगाँव(देवास) – ग्रस्त आश्रम में रहते हुए मानव को सेवा करनी चाहिए । सेवा करने से तन पवित्र होता है और पूजन करने से मन पवित्र होता है और दान करने से धन पवित्र होता है यही जीवन का परम सार है।
साधक संत दादा भाई जिनका उद्देश्य जन जन का कल्याण है और उनके उद्देश्य को खातेगांव सहित भारतवर्ष में जगत कल्याण के लिए आयोजन किए जा रहे हैं, दादाजी के सानिध्य में पित्र पक्ष में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं निशुल्क तर्पण के दिव्य अनुष्ठान में कथावाचक पंडित राजेश व्यास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का एक ही लक्ष्य होना चाहिए, जनसेवा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का भी कल्याण की भावना मन में होना चाहिए ,पवित्र मन और पवित्र भावना से किया गया कार्य जनकल्याण का कार्य हो जाता है । साधक संत दादा भाई जैसे सद्गुरु जीवन में मिल जाए तो जीवन का लक्ष्य निश्चित हो जाता है । दादा जी के सानिध्य में जो जन कल्याण के कार्य हो रहे हैं वह निश्चित ही हमारा कल्याण करेंगे । पितृपक्ष में दादा जी के सानिध्य में होने वाले कार्य पितरों की आत्मा को शांति एवं मोक्ष के लिये साधक संत दादा भाई ने मां नर्मदा के दक्षिण तट कामाख्या देवी एव अष्टांग भैरव खेड़ापति हनुमान मंदिर हंडिया तट पर पितरों के मोक्ष के लिए साधक संत दादा भाई ने तर्पण किया । कथा परिसर में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ साधक संत गुरूदेव दादा भाई के सानिध्य मे मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के बधाई गीत पर नृत्य किया । दादाजी सेवा भक्त मंडल के सदस्यों ने परम पूज्य गुरुदेव दादा भाई एवं व्यासपीठ का पूजन कर गुरूदेव राजेश व्यास का स्वागत व सम्मान किया l, कथा में 155 बार वासुदेव की भूमिका में संतलालजी गंगराड़े ने पहुंचकर अपनी सेवा प्रदान की । भगवान बाल गोपाल की सुंदर झांकी दादा जी भक्त मंडल के कैलाश माली के पुत्र ने भगवान कृष्ण के स्वरूप की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र थी,. जैसे ही कथा परिसर में वासुदेव भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप में तेजस्व माली को लेकर पहुंचे चारों और भगवान श्री कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ऑल की की पालकी भजन पर मात्र शक्तियों ने जमकर नृत्य किया नंद बाबा एवं माता यशोदा बने उषा रवि शर्मा यजमान जय राम सेन अमृत बागबान महेश माली शहीद दादा जी भक्त मंडल ने भगवान को पालने में झूला झुलाया l कार्यक्रम का संचालन दादाजी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने किया, आभार प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ने माना, कार्यक्रम में शनिवार को स्काउट गाइड के प्रभारी मनोज उपाध्याय एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल को कोरोना योद्धा दादाजी सम्मान से सम्मानित किया गया प्रतिदिन दादाजी सम्मान से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है l


