ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

खातेगांव(देवास)-वन विभाग ने बांस वृक्षारोपण को लेकर स्व सहायता समूह के लिए प्रशिक्षण दिया

 

वृक्षारोपण को लेकर स्व सहायता समूह के लिए प्रशिक्षण दिया

संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट 

वन विभाग ने बांस वृक्षारोपण को लेकर स्व सहायता समूह के लिए प्रशिक्षण दिया

वन मंडल देवास अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य बांस मिशन के तहत 1 क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम से बांस वृक्षारोपण के कार्य प्रगति पर हैं प्रमुख सचिव वन विभाग एवं अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं 1 क्षेत्रों में किए जा रहे बांस वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं ग्रामीणों को रोजगार के साधन मुहैया कराने हेतु प्रबंधन का कार्य संबंधित क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों के के माध्यम से कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं मीडिया को जानकारी देते हुए वन परीक्षेत्र अधिकारी खातेगांव मान सिंह गौड़ उन्हें बताया की बांस वृक्षारोपण के लिए चयनित वन क्षेत्रों के आसपास के स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया ग्राम वन समिति एवं चयनित समूह के मध्य अगले 5 वर्षों के लिए बांस वृक्षारोपण के प्रबंध उपरांत वित्तीय लाभ को 80/20% मैं बांटे जाने के लिए संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर कराए गए मध्य प्रदेश की जलवायु के अनुसार बांस वृक्षारोपण में कटंग वास का चयन किया गया साथ ही देवास जिले में आरती सन एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा इस बात को ₹255 प्रति क्विंटल के भाव से अनुबंध कर सीधा बास उत्पादकों से खरीदा जा रहा है इसी कड़ी में जिला वन मंडल अधिकारी देवास के मार्गदर्शन में खातेगांव एवं कन्नौज जनपद पंचायत से चयनित पार्वती स्वयं सहायता समूह कालीबाई तथा मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बहीरावद को कंपनी की देवास स्थित इकाई का भ्रमण कराया गया तथा कटंग बांस से बनाया जा रहा है उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई देवास में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के साथ वन विभाग वन परीक्षेत्र कन्नौद एवं खातेगांव का स्थानीय अमला भी साथ रहा|

Related Articles

Back to top button
Close
Close