खातेगांव बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सत्यनारायण व्रत कथा एवं हवन का आयोजन
ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ अभियान में गायत्री परिवार ,दादाजी सेवा भक्त मंडल ने कोरोना संक्रमण समाप्ति के लिए हवन किया

खातेगांव से संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट
खातेगांव l दादाजी सेवा भक्त मंडल खातेगांव,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से नट बाबा के परिसर में रवि वाटिका में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दादाजी धूनीवाले दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के साधक संत परम पूज्य गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में जगत कल्याण के लिए कोरोना महामारी से आम लोगों की रक्षा के लिए सत्यनारायण व्रत कथा एवं हवन का दिव्य आयोजन आयोजित किया गया l जगत कल्याण के लिए कोरोना संक्रमण समाप्ति के लिए साधक संत दादा भाई के मार्गदर्शन में यजमान प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ,श्रीमती उषा शर्मा, सुनील अग्रवाल, केवलराम मालवीय ,उमाशंकर यादव, धीरज जोशी, संदीप बागवान, गोपाल विश्नोई, राहुल जयसवाल ,मीत मालवीय ,रामेश्वर नागर ,पूर्व पार्षद प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू, पंडित गौरव तिवारी आदि दादा जी भक्त मंडल के साथियों ने सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया और दादा जी नाम संकीर्तन के साथ परम पूज्य गुरुदेव के बताएं मार्ग पर चलते हुए कोरोना संक्रमण से जन-जन की सुरक्षा और वायुमंडल की शुद्धता के लिए प्रभु से प्रार्थना बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन के माध्यम से की गई। इस अवसर पर अभिभाषक राजकुमार यादव ,दीपक गंगराड़े, निलेश जगताप, संजय शर्मा ,आदि अभिभाषकगणो ने भी हवन में आहुतियां प्रदान की ,विधि विधान के साथ हवन का दिव्य आयोजन हुआ l. इसी प्रकार कोरोना से मुक्ति के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के द्वारा नगर व क्षेत्र में अखिल भारती गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से गायत्री यज्ञ का आयोजन घरों पर किया गया । गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में परिजनों ने घर ,घर संपर्क कर अपने-अपने घरों में यज्ञ किए जाने का आव्हान किया था । बड़ी संख्या में लोगों को हवन सामग्री वितरित की गई ,गायत्री परिवार के उमेश दुबे ने सामग्री वितरण करते हुए सभी लोगों से कोरोना निवारण वातावरण, परिशोधन , सर्वमंगल के प्रार्थना के उद्देश्य के साथ बुद्ध पूर्णिमा पर एक साथ, एक समय पर पूरे देश में लाखों घरों में यज्ञ का आयोजन किया गया । अभियान को ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ अभियान नाम दिया गया , दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस तथा उससे अन्य बीमारियों के नाश हेतु सूर्य गायत्री मंत्र व गायत्री मंत्रों से विशेष आहुतियां प्रदान की गई । हवन में सामान्य हवन सामग्री के साथ विभिन्न प्रकार की सामग्रियां मिलाकर विशेष रूप से हवन किया गया l


