Uncategorized

रतलाम में फोरलेन पर पुलिया के पास मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

बिलपांक थाना क्षेत्र के इंदौर-नीमच हाईवे (नयागांव-लेबड़ फोरलेन) पर स्थित प्रकाश नगर के समीप स्थित पुलिया के पास सड़क से करीब पचास फीट दूर एक महिला का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।वही महिला के शव से कुछ दुरी पर एक लोडिंग वाहन खड़ा पाया गया है। पुलिस वाहन के चालक की तलाश में जुटी गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला शरीर पर ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं मिले है। उसकी कहीं और हत्या कर शव पुलिया के पास फेंकने की आशंका है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी लोगों ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला का शव पुलिया के पास पड़ा देखकर डायल 100 व बिलपांक पुलिस को सूचना दी। एसआइ महेश शुक्ला व सपना राठौर मौके पर पहुंचे तो वहां लगभग 35 वर्षीय महिला का शव साड़ी से चेहरा ढका हुआ पड़ा था। महिला ने लाल व ग्रे रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज व पेटीकोट कोई दस्तावेज या अन्य वस्तु नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button
Close
Close