ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

खुरई। सर्व ब्राह्मण समाज ने मंत्री भूपेन्द्रसिह की लंबी उम्र और कोरोना की समाप्ति के लिए यज्ञ और हवन किया

खुरई। नगरीय प्रषासन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्रसिह ठाकुर के जन्मदिवस के मौके पर पठार स्थित महामंगला महाकाली मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा हवन यज्ञ कराकर दीर्घ आयु की कामना की। जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण के अध्यक्ष पं मनोज दुबे ने बताया कि बुंदेलखण्ड के कद्दवर नेता मध्यप्रदेष सरकार में केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के लाड़ले विधायक भूपेन्द्र भैया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी लंबी उम्र की कामना ,और क्षेत्र की खुशहाली के साथ कोरोना की महामारी से जल्दी ही मुक्ति दिलाने यह हवन किया गया। वही मंत्री भूपेन्द्रसिह ने भी कल कोरोना के चलते केक नही काटा और अपने चाहनेवालो से किसी भी तरह का केक,आतिशबाजी,फ्लेक्स,पोस्टर न लगाने की अपील की थी इसके चलते ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर आॅटोडोरियम स्वस्थ शिविर के बाद सीधे महाकाली मंदिर पहुंचे जहा उन्होने हवन यज्ञ में भाग लिया और मां महाकाली की पूजन और आरती की एवं श्री सिद्धि सागर हनुमान जी के दरवार में जाकर आषीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पं.अशोक मुङोतिया जी, पं.सीता राम नायक जी,पं.रामस्वरूप शर्माजी, पंडित सुरेंद्र शास्त्री, पं.आधार मिश्रजी,के.के.शुक्ला,पं राम शास्त्री, पं.अमित दुबे,पं.अरविंद त्रिवेदी ,पंडित श्रीकांत कौशक जी, पं.बृजेश मिश्र.पं.हिमांशु दुबे , सहित समाजिक जन सर्वब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि केरूप में उपस्थित रहे।सभी विप्रो की भूपेंद्र भैया ने सभी विप्रो का आशीर्वाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close