‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, ताजमहल से कड़ी प्रतिस्पर्धा! : ५० लाख विजिट

देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को किया था। पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूरिज्म ऑफ इंडिया के 10वें वार्षिक सम्मेलन में बताया कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की लोकप्रियता बेहद तेजी से बढ़ी है। अब तक 50 लाख से अधिक लोग इसे देखने आ चुके हैं। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। अभी ताजमहल पर्यटकों की पहली पसंद बना है। यहां रोजाना 70 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट पर्यटन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान दर्ज करा रहा है। हालांकि प्रेम की निशानी ताजमहल अभी भी पर्यटकों की पहली पसंद बना है, लेकिन जिस तरह से ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की लोकप्रियता बढ़ी है, उससे दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा जैसा माना जा सकता है।



