मध्यप्रदेश

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं -महिमा गुप्ता

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

 

आज जिला चिकित्सालय, भिण्ड में एक 1.5 साल का बच्चा, जोकि रक्तअल्पता से पीड़ित था, उसके लिए उसके पिता का भी ब्लड मैच नही हो पा रहा था जब यह जानकारी कार्यरत स्टाफ नर्स सुश्री महिमा गुप्ता को लगी तो वह ड्यूटी के दौरान ही अपना B+ रक्त का दान करने पहुंच गई

सुश्री महिमा जी ने बताया कि अक्सर महिलाओं या बच्चों को रक्त की कमी के चलते ब्लड बैंक से ब्लड मंगवाया जाता है, कई बार ब्लड बैंक में भी ब्लड की अनुपलब्धता रहती है तो ऐसे में मरीज को परेशानी होती है, इसलिए मैं रक्तदान कर रही हूँ जिससे कि लोगों में जागरूकता आये और रक्त हेतु कोई परेशान न हो।रक्तदान के बाद सुश्री महिमा ने बताया कि रक्तदान करने से मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी और कमजोरी नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close