ताजा ख़बरें
खुरई ।रीठौर मिशन हॉस्पिटल में होगा सिविल अस्पताल खुरई में आने वाली गर्भवती महिलाओं का निशुल्क प्रसव
खुरई । सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने खुरई के रीठौर मिशन अस्पताल संचालक को सिविल अस्पताल खुरई में आने वाली गर्भवती महिलाओं का निशुल्क प्रसव कराने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।खुरई के मिशन हॉस्पिटल संचालक को उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सिविल अस्पताल खुरई में प्रसव हेतु आ रही गर्भवती महिलाओं का संस्था में निशुल्क प्रसव कराएं ताकि प्रसव उपरांत नवजात शिशुओं को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए सिविल अस्पताल खुरई को कोविड-19 सेंटर बनाया गया है। सिविल अस्पताल खुरई में अनुभाग खुरई की गर्भवती महिलाएं प्रसव हेतु आ रही हैं परंतु कोविड केयर सेंटर बनाने के कारण उनका प्रसव नहीं हो पा रहा है।



