गढ़ाकोटा – हड़ताली पटवारीयो के समर्थन मे तहसीलदार गढाकोटा
3 सूत्रीयो मांगो को लेकर 17 से है हड़ताल पर पटवारी

हड़ताली पटवारीयो के समर्थन मे तहसीलदार गढाकोटा 3 सूत्रीयो मांगो को लेकर 17 से है हड़ताल पर पटवारी
गढ़ाकोटा – सागर जिले के गढाकोटा मे विगत 17 दिनों से अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हे पटवारियों के धरना स्थल पर शुक्रवार के दिन तहसीलदार कुलदीप पारासर पहुंचे ओर हड़ताली पटवारियों की मांगो का समर्थन कर शासन से मांगे पूर्ण करने का अनुरोध किया है तहसीलदार गढाकोटा द्धारा पटवारियों की 3 सूत्रीय मांगो को न्यायोचित बताया गया वही इसके पूर्व पटवारी संघ शाखा के सभी सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव से भेंट की थी एवं पटवारियों ने अपनी तीनों मांगो से मंत्री गोपाल भार्गव को अवगत कराया गया। संरक्षक सुशील कुमार जैन ने बताया कि मंत्री भार्गव से प्रांन्त स्तर की मांगों के अतिरिक्त गढ़ाकोटा तहसील में पटवारी भवन निर्माण करने संबंधी चर्चा की गई। लैपटॉप क्रय करने के संबंध में फीचर के स्थान पर एवं शासन द्धारा मॉडल संबंधी सूची देने का ऑप्सन एवं लैपटॉप का वेरिफिकेशन तहसील स्तर पर करने संबंधी भी चर्चा की गई। मंत्री जी द्धारा आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री से इस संबंध में चर्चा करेंगे। एवं हड़ताल को समाप्त करवाएंगे । गढ़ाकोटा तहसील में पटवारी भवन बनवाने का भी आश्वासन दिया। पटवारियों द्धारा राष्ट्रीय कार्य महा अभियान वैक्सीनेशन पूर्ण सफल बनाने का संकल्प किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पटवारी संघ शाखा गढ़ाकोटा के अध्यक्ष मोहन लाल,सचिव मुकेश कुमार जैन, संरक्षक सुशील जैन,भरत जैन,दुर्गेश आठया,सतीश भाई,शिवाकांत तिवारी,सुंदरलाल,अंकित चौरसिया रघुवीर कुर्मी,राहुल मिश्रा,सचिन कटाराया,श्रीमती सोनाली नामदेव,छत्रसाल,मणिकांत,कृपाल सिंह,भागीरथ कोरी,केशव मिश्रा,अखलेश दीक्षित,रवि अग्रवाल,आदि पटवारी उपस्थित रहे।


