सागर सांसद राजबहादुर सिंह व विधायक राजश्री सिंह ने किया अस्पताल का निरीक्षण -व्हाट्सएप ग्रुप न.1 अपना शमशाबाद की मुहिम लाई रंग

शमशाबाद से भूरे सिंह विश्वकर्मा की रिपोर्ट
विधायक ने अपनी निधि से दिए 30 लाख
अस्पताल के लिए होगी एम्बुलेंस की व्यवस्था सांसद
कलेक्टर से स्टाप बढ़ाने की करेंगे बात
कोविड सेंटर का भी किया निरीक्षण
अधिकारियों के साथ कि बैठक
सागर सांसद राजबहादुरसिंह व विधायक राजश्री सिंह ने आज शमशाबाद के सरकारी अस्पताल व कोविड सेंटर का निरीक्षण किया बही उपस्थित अधिकारियों से कोरोना से बचाव जरूरी कदम उठाने के संबंध में चर्चा की बही अस्पताल के लिए 1 एम्बुलेंस व अस्पताल में स्टाप की व्यवस्था के लिए कलेक्टर से बात करने की बात कही बही विधायक राजश्री सिंह ने अपनी विधायक निधि से जरूरी सामान क्रय करने के लिए 30 लाख रुपये देने की बात की दरअसल एक दिन पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप न.1 अपना शमशाबाद पर एक मुहिम चलाई गई थी जिसमे अस्पताल में जरूरी सामान क्रय करने के लिए स्थानीय विधायक से आग्रह किया गया था


