ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

गढाकोटा |देश व प्रदेश मे सोमवार से कोविड वेक्सीनेशन का महाभियान चलाया जा रहा है।उसी क्रम मे साग़र जिले के गढ़ाकोटा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री पं गोपाल भार्गव ने वैक्सीन सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

 रवि सोनी की रिपोर्ट 

 

इस मौके पर वैक्सीन का डोज लगवाने पहुँचे लोगों के साथ मंत्री भार्गव ने सेल्फी पॉइंट से फ़ोटो निकलवाई। साथ विकलांग रघुनाथ बाल्मीकि को वैक्सीनेशन करवाया साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में बनाए कोविड वैक्सीन केंद्र का निरीक्षण किया व आम नागरिकों से टीकाकरण अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ इंद्राज सिंह ठाकुर,एसडीएम जितेन्द्र पटेल,तहसीलदार कुलदीप पारासर,सीएमओ जगदीश नारायण तिवारी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी,बसंत यादव,डॉ सुयंश सिंघई,डॉ विकास राज,सहित शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास अधिकारी ,राजस्व,नगर पालिका,मंडी विभाग व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहा। संचालन विक्की जैन ने किया।
एसडीएम जीतेन्द्र पटेल ने बताया कि प्रदेश में आज से वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शरुआत की गई है।गढ़ाकोटा नगर में प्रथम दिवस 300 डोज लगाए जाने का लक्ष्य है जिसे हम सभी के सहयोग से पूर्ण करेंगे।
जितेन्द्र पटेल
एसडीएम रहली

Related Articles

Back to top button
Close
Close