देशराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने मार्सिले में भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, वीर सावरकर के साहसिक प्रयास को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे के तीसरे दिन मार्सिले के मजारग्यूज कब्रिस्तान का दौरा किया और शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया। मोदी ने वीर सावरकर के साहसिक प्रयास को सराहा और फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन, उन्होंने मार्सिले के ऐतिहासिक मजारग्यूज कब्रिस्तान का दौरा किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वहां पहुंचे, जहाँ प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की कब्रें स्थित हैं। पीएम मोदी इन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस कब्रिस्तान गए थे।

पीएम मोदी ने फ्रांस में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

इसके अलावा, अपने दौरे के अंतिम दिन, पीएम मोदी ने फ्रांस में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को पेरिस पहुंचे थे और इस यात्रा के दौरान उन्होंने मार्सिले में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को भी श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि यह शहर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए विशेष महत्व रखता है। दरअसल, वीर सावरकर ने 8 जुलाई 1910 को मार्सिले से ब्रिटिश बंदीगृह से भागने का प्रयास किया था, लेकिन वे खिड़की से फिसलकर पानी में गिर गए और पकड़े गए। उन्हें बाद में ब्रिटिश अधिकारियों के हवाले कर दिया गया था।

फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर के इस साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने सावरकर को ब्रिटिश अधिकारियों के हवाले करने से रोका था। उन्होंने यह भी कहा कि सावरकर की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close