उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

शादीशुदा प्रेमी ने युवती के घर के सामने जाकर खुद के ऊपर लगाई आग । पुलिस ने युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती।

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

दरअसल बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के जोखनपुर गांव में एक शादीशुदा प्रेमी ने युवती के घर के सामने जाकर आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास जिसे पुलिस ने गम्भीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में कराया भर्ती ।
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के निवासी शादीशुदा युवक व युवती दोनो एक ही जगह के रहने वाले थे जहाँ पर युवक का एक साल पहले दूसरी युवती से शादी हो गई थी ।जिसके उनके यहां एक लड़के की पैदाइश हुई थी ।जिसके बाद युवती के परिवार वालो ने युवती को बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के जोखनपुर में अपने रिश्तेदारी में भिजवा दिया था ।
पुलिस द्वारा बताया गया है कि शादीशुदा युवक युवती को तलाश करता हुआ आज उसके पीछे युवती जिस घर मे रहती थी वहां तक पहुच गया और उसी घर के सामने अपने ऊपर तेल डालकर आगी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद युवक को गांव वालों ने बचाते हुए उसकी शरीर में लगी आग को बुझाकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी ।
पुलिस ने मौके पर पहुचकर युवक जली अवस्था मे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है ।
वही युवक के परिजनों ने युवती के परिवार वालो पर युवक को जलाने का आरोप लगाया है ।
पुलिस का कहना है कि गांव वालों ने बताया कि युवक ने खुद आग लगाई है ।
फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों के तहरीर ओर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है ।
और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close