गुना-नए जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया का प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा

विजय ओझा की रिपोर्ट
गुना -नए जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया का प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा
प्राचार्य रजनी झा साथ में जिला आईटी सेल के सदाकत खान साथ में अनिल झा माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा गिर्द ने जोरदार माल्यार्पण कर किया स्वागत श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय चंद्रशेखर जी सिसोदिया से विद्यालय की कुछ बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने हेतु प्राचार्य भगवत प्रसाद ओझा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ और प्राचार्य रजनी झा शासकीय हाई स्कूल मगरोड़ा विकासखंड बमोरी के साथ में अनिल कुमार झा माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा गिर्द ने आज जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को विद्यालय से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए लेखिये आवेदन दिया, तत्पश्चात आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने हर बात को बहुत ही ध्यान से सुना और पूरी तरह से आश्वस्त किया की सभी विद्यालय से संबंधित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करूंगा और साथ में यह भी विश्वास दिया की मैं स्वयं विद्यालय में भी आऊंगा और हर संभव मदद करूंगा । अंत में दोनों संस्था प्रभारियों ने अपने विद्यालय में आने के लिए विशेष आग्रह किया और डीईओ सर ने भी आश्वस्त किया कि मैं जल्द से जल्द आपके विद्यालय में आऊंगा ऐसा विश्वास दिलाया।


