ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
गुना-बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में नहाने गए नाबालिक बच्चे की पानी में डूबने से मौत

विजय ओझा की रिपोर्ट
बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में नहाने गए नाबालिक बच्चे की पानी में डूबने से मौत
गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में आरसी नहाने गए एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बमोरी थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर का निवासी सतीश रजक पुत्र रामभरोसा रजक उम्र 12 साल निवासी ग्राम रामपुर अपने दोस्तों के साथ कल शाम को नहाने के लिए नदी पर गया हुआ था। जिसकी गहरे पानी में जाने से डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रात्रि में भी शव को बहुत खोजा लेकिन नहीं मिला, आज सुबह पुनः प्रयास करने के बाद शव को नदी से निकाला गया और पीएम के लिए भेजा गया है।
गुना से विजय ओझा की रिपोर्ट


