ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गुना-मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया

 विजय ओझा की रिपोर्ट

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित किया। मुख्‍यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत 282 हितग्राहियों को नवीन स्‍वीकृति दी गयी। मुख्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णां योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्‍न का वितरण, लोक सेवा एवं शासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम के अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों के माध्‍यम से नवीन ई-कोर्ट सेवाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्‍यमंत्री चौहान द्धारा भोपाल से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से समस्‍त मध्‍यप्रदेश के साथ गुना जिले के हितग्राहियों को भी संबोधित किया। गुना जिले में मुख्‍य समारोह जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में संपन्‍न हुआ।। कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री कोविड-19 बाल कल्‍याण योजना के 19 व्‍यक्तियों को योजना में लाभान्वित किया गया। लोक सेवा केंद्रों के माध्‍यम से समाधान एक दिवस के अंतर्गत हितग्राहियों को मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र आदि प्रदान किये गये। अन्‍न उत्‍सव के तहत थैलों में भरकर हितग्राहियों को सम्‍मानपूर्वक खाद्यान्‍न प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत जिले में 19 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। जिन बच्चों के मां-बाप कोरोना काल में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए हैं, उन्हें 5000 रूपये की सहायता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close