गुलाना (शाजापुर)। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता।

वाहिद खान की रिपोर्ट
शाजापुर – एक दिन पूर्व गुलाना में हुए हादसे से हर कोई सहम गया। इस हादसे की खबर सुनकर युवका कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी खेद व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अस्पताल में उपचाररत पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार को जैसे ही हादसे की सूचना मिली उन्होंने अपने पुत्र युकां जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार को सूचित कर हादसे की जानकारी दी और परिजनों को आर्थिक सहायता सहित हर संभव मदद करने को कहा। इस पर वे सारे काम छोड़ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले परिजनों से चर्चा की। इसके बाद उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। श्री सिकरवार ने बताया कि परिवार पर जो पहाड़ टूटा है और वे किस हालत में होंगे उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते, लेकिन परिवार को संबल देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का काम हमारा है। उन्होंने परिजनो को आष्वासन दिया कि वे कभी भी कोई परेशानी होने पर उनके लिए हर समय खड़े हैं। साथ ही परिजनों को उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।


