ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, फसल जलकर हुई खाक, तीन घंटे में पाया जा सका आग पर काबू, आसपास के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की सहायता से बुझाई आग

शुभम साहू.
सिलवानी।

रविवार को ग्राम सियरमऊ में जगदीश साहू के खेत पर 5 एकड़ का गेहूं जलकर राख हुआ आग लग जाने के कारण गेहूं की फसल नष्ट हुई जिसमें ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई एवं आग पर काबू पाया जिस पर अमित शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी आशीष चौधरी को सूचना दी गई जिसमें फायर फायर ब्रिगेडर आकर और आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों की आंखों में उस समय आशु निकल पड़े जब उन्हें पता चला कि उनकी खड़ी फसल में आग लग गई आग इतनी भनायक लगी थी कि देखते ही देखते यह कई किलोमीटर दूर तक फैल गई और किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद करती हुई फैलती गई जैसे ही आग लगने की जानकारी ग्रामीण लोगो को लगी तो उन्होंने अपने अपने ट्रेक्टर खेतो में दौड़ा दिए और आग को रोकने के लिए खड़ी फसल में ही ट्रेक्टर से मिट्टी को ऊपर लाने के लिए पिलाऊँ कर दिया गया।
आग लगने का कारण का पता नही लग पाया है की आखिर किस वजह से यह आग लगी,आग लगने की जानकारीके बाद विभाग के अधिकारियों सहित मोके पर पहुचे ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close