ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
टीकमगढ़ ट्रैफिक इंचार्ज पूर्णिमा मिश्रा ने दी टैक्सी चालकों को हिदायतें।
मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़। यातायात पुलिस प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने आज दलबल के साथ नये स्टैंड पहुंचकर टैक्सी चालकों को हिदायतें देते हुए कहा कि सभी टैक्सी चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। टैक्सी में ओवर लोड सबारी न ले जायें। टैक्सी चालकों को यूनिफार्म पहनना भी अनिवार्य है। साथ ही टैक्सी संबन्धी सभी दस्तावेज पूर्ण होना भी अनिवार्य है। यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने इस दौरान यातायात व्यबस्था का निरीक्षण भी किया। इस दौरान टैक्सी चालकों ने अपनी कुछ समस्याएं भी यातायात प्रभारी को बताई जिसके निराकरण का यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने आश्वासन दिया। इस दौरान यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा के साथ यातायात पुलिसकर्मियों में बरिष्ठ महिला आरक्षक अफरोज खान, आरक्षक मनोज सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे



