ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत खिरकाटाका की आदिवासी बस्ती के हाल बेहाल सरपंच, सचिव ने हडपी प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालयों की राशि  तीन साल से अधूरे पड़े आवास, शौचालयों में भरे कंडे और सामान


तीन साल से अधूरे पड़े आवास, शौचालयों में भरे कंडे और सामान
By Rohit Kumar Ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत खिरकाटाका की आदिवासी बस्ती के हाल बेहाल सरपंच, सचिव ने हडपी प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालयों की राशि 
तीन साल से अधूरे पड़े आवास, शौचालयों में भरे कंडे और सामान
अशोकनगर-ग्राम पंचायत खिरकाटाका के ग्राम हमीरपुर में पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान सवालो के घेरे में है। तीन वर्ष पूर्व राशि आरहित होने के बाद भी हितग्राहियों के आवास अधूरे पड़े हुए हैं। बेबस परिवार अधूरे आवासो में रहकर दिन गुजार रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में 50 से 60 आदिवासी परिवार की बस्ती हैं। परिवार वालों के मुताबिक सभी आवश्यक दस्तावेज पंचायत प्रतिनिधियों को दे दिए। स्वीकृत होने के बाद परिवार वालो को घर तोडक़र नए निर्माण किए जाने की बात कही। परिवार वालों ने इसी बात को आधार मानकर घर तोडक़र पक्के मकान बनाना शुरु कर दिए। लेकिन अब तीन वर्ष बीतने के बाद भी यह आवास अधूरे पड़े हुए हैं। आवासो में लगाई गई ईटें भी झडऩे लगी हैं। आदिवासियों ने बताया कि सरपंच मशीन लेकर आता था और अंगूठे लगवाकर चला जाता था। लेकिन पैसे नहीं दिए और आधे-अधूरे आवास एवं शौचालयों का निर्माण करवाकर छोड़ दिया। स्वच्छता अभियान के तहत बनाये गये शौचालयो के निर्माण में भी छोटे गड्ढे बना दिये जिनसे अब बदबू आने लगी है और पूरा गांव खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है। इन शौचालयों ग्रामीणों ने अपना सामान भर रखा है। कुछ ग्रामीणों ने नहाने का स्थान बना रखा है। गांव में पानी की व्यवस्था भी नहीं है एक आदिवासी परिवार के यहां लगे बोरवेल से पानी भरते हैं यदि लाइट नहीं होती तो 2 किलोमीटर दूर पानी लेने के लिए जाना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close