ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

झाबुआ – कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल लोगों को आस्वस्थ किया की आपको सभी सुविधा उपलब्ध करवाएंगे

कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल लोगों को आस्वस्थ  किया की आपको सभी सुविधा उपलब्ध करवाएंगे

विजय शर्मा की रिपोर्ट 

कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल लोगों को आस्वस्थ  किया की आपको सभी सुविधा उपलब्ध करवाएंगे

झाबुआ – आज प्रातः 6 बजे भेरूघाट जो थांदला और पेटलावद के बीच है। यहां पर बस एवं ट्रक में भिडन्त होने से बस में सवार लगभग 40 से अधिक यात्री इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में स्थानीय प्रशासन द्धारा तत्काल भर्ती करवाया गया एवं कुछ लोगों को सिविल अस्पताल पेटलावद में भर्ती करवाया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा आज प्रातः सिविल अस्पताल थांदला पहुंचे एवं दुर्घटना में घायल बस में सवार यात्रियों से चर्चा की एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देश दिये की जो यात्री जहां से आया है वहां तत्काल भेजे जाने की व्यवस्था करें। इनके खान-पान एवं इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला ज्योति परस्ते, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.एस.ठाकुर, ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. अनिल राठौर, तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान, तहसीलदार रविन्द्र चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सोमेश मिश्रा सिविल अस्पताल पेटलावद में भी इस दुर्घटना में घायल यात्रियों से चर्चा की एवं आस्वस्थ  किया की आपको सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा एवं खाने-पीने की व्यवस्था के अतिरिक्त आप जहां से आए हैं वहां जाने के लिये आपको बस उपलब्ध करावाई जाएगी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद शिशिर गेमावत, ब्लाक मेडिकल आफिसर एम.एल.चौपडा, तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उपस्थित थे। कलेक्टर मिश्रा द्धारा घटना स्थल भेरूघाट का भी अवलोकन किया एवं यहां पर संकेतक लगाने के अलावा यहां पर सड़क चौडी करण करने के भी निर्देश दिये। जिससे यहां पर दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। क्षतिग्रस्त ट्रक एवं बस का भी अवलोकन किया

Related Articles

Back to top button
Close
Close