अपराधमध्यप्रदेश

इंदौर।चाकूबाजी की घटना के बाद घायल था पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट DIG कार्यालय पहुचा आवेदन देने, की कार्यवाही की मांग

राजकुमार ब्रिज के समीप मामूली विवाद में हुई थी चाकूबाजी

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार ब्रिज के नीचे बीते सप्ताह हुई चाकूबाजी की एक घटना में घायल, बीती शाम डीआईजी कार्यालय ,आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचा और सख्त कार्यवाही की मांग की।

दर असल , इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार ब्रिज के नीचे स्नेह लता गंज के रहने वाले नदीम अहमद पर नयापुरा के रहने वाले आमिर गोरी ने अपने तीन साथियों के साथ किसी बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया था जहां आरोपी ने फरियादी नदीम के पेट और कमर में चाकू से वार किए और मौका देख फरार हो गया। 28 अप्रैल 2021 रात करीब 12 बजे की घटना के बाद फरियादी ने पुलिस थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया । जिसके बाद घायल नदीम अहमद को उसके साथी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार करवाया गया, जहा उपचार के बाद गुरुवार को फरियादी थाने पहुंचा, तो उसे पता चला कि आरोपी पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई है, जिसके चलते फरियादी नदीम अहमद अपने साथियों के साथ रीगल तिराहा स्थित डीआईजी कार्यालय बीती शाम आरोपी पर सख्त कार्यवाही के लिए अपने साथियों के साथ पहुचा, जहां मीडिया के सामने घटना की जानकारी देते हुए फरियादी ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close