ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
चाचौड़ा एसडीएम रात्रि में भी करा रहे हैं कोरोना कर्फ्यू का पालन
By Rohit Kumar Ojha
चाचौड़ा(जिला)से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
चाचौड़ा एसडीएम रात्रि में भी करा रहे हैं कोरोना कर्फ्यू का पालन
चाचौड़ा एसडीएम अपने दल बल के साथ रात्रि को भी बीनागंज में पहुंचकर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करा रहे हैं रात्रि में एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार विजयपाल चौहान नायब तहसीलदार डॉ. उदय सिंह थाना प्रभारी राकेश गुप्ता चौकी प्रभारी विनय शर्मा एवं नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह अपनी टीम के साथ बीनागंज चौराहे पहुंचे एवं रोको टोको अभियान के तहत मोटरसाइकिल,जीप व ट्रैक्टर सभी वाहनों को रोक कर पूछताछ की बेवजह घूमने वाले 22 लोगों के ऊपर 2700 रूपए के चालान भी बनाए गए गलियों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी जिससे संक्रमण की गति रुक सके



