चाचौड़ा वैश्विक महामारी को देखते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर वासियों को दी सौगात

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
वैश्विक कोरोना महामारी के चलते देखने में आ रहा है कि ब्लॉक में जिन व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण फैलने से मौत हो जाती है उन व्यक्तियों को अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से मुक्तिधाम तक पहुंचाने के लिए शव वाहन के अभाव में बड़ी मुश्किलों का सामना करने के साथ-साथ महामारी के समय संक्रमण फैलने के भय के साथ ही शव को मुक्तिधाम तक पहुंचाया जाता है। इस वैश्विक महामारी में जिस व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है वही संक्रमण किसी अन्य व्यक्ति में ना भेजें इसके लिए नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता प्रदीप नाटाणी द्वारा नगर के हित में नगर के दोनों हॉस्पिटल चाचौड़ा एवं बीनागंज के लिए एस डी एम वीरेंद्र सिंह बघेल, नायव तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान, नायव तहसीलदार उदय सिंह, बी एम ओ डॉ टिंकु वर्मा, सी एम ओ प्रियंका सिंह को एक शव वाहन कोरोना काल तक के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।
नाटाणी परिवार ने चार निवुलाइजेशन, दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के बड़े भाई राधेश्याम नाटाणी एवं सीताराम नाटाणी द्वारा नगर वासियों के हित में चार निवुलाइजेशन मशीन, दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अपनी ओर से निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं इन मशीनों में से दो नेबुलाइजेशन मशीनें चाचौड़ा हॉस्पिटल एवं दो बीनागंज के लिए तथा एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चाचौड़ा और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बीनागंज हॉस्पिटल को सौपे गए। नाटाणी परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीनें अस्पताल में देते समय यह बताया कि नगर के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना आए एवं नगर हित में जितना ज्यादा से ज्यादा हम जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्य किया जाए वह कम है जनप्रतिनिधियों की भावनाएं हमेशा अपनी जनता के हित में जनता के लिए होती है जनप्रतिनिधि 24 घंटे जनता की सेवा में ही होना चाहिए। मैं प्रदीप नाटाणी और मेरा परिवार हम लोग अपने नगर के लोगों के लिए पहले भी तत्पर थे जनता की सेवा के लिए आज भी अग्रणीय है। कोरोना काल के समय आवश्यक सामग्री देते समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदुमन मीना, अनुरुद्ध मीना, राजेश खण्डेलवाल, घनश्याम गोयल, आशा वाघवानी, सन्तोष जैन, रामजीलाल दुवे, सुमित जैन, सोभाग्यमल पालीवाल, कैलाश मीना, जितेंद्र सैनी, पिंकी जेन, आकाश जेन, यश कसेरा आदि लोग उपस्तिथ रहे।


