छिंदवाड़ा।निस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा कर मानवता को चरितार्थ कर रहे वैभव जोशी
वर्तमान में 7000 से अधिक गरीबों तक पहुंचेगी राशन किट

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
पहले लाक डाउन में 20,000 से अधिक गरीबों को वितरित की राशन किट वर्तमान में 2000 से अधिक किटों को किया वितरित
जुन्नारदेव -मानव सेवा ही श्रेष्ठ सेवा की भावना से जन हित और समाज हित का कार्य कर रहे नगर के युवा वैभव जोशी बिना किसी स्वार्थ सिद्धि के लगातार असहाय और गरीबों की सहायता में लगे हुए हैं उनके द्वारा बीते वर्ष लगे लाक डाउन के दौरान 20,000 से अधिक राशन किट गरीब बेसहारों तक पहुंचाई गई थी यह कार्य वर्तमान में जारी कोरोना संक्रमण में भी उनके द्वारा किया जा रहा है वर्तमान में वैभव द्वारा 2,000 से अधिक राशन किट विधानसभा के गरीबों को वितरित की जा चुकी है वही वर्तमान में उनके पास 7500 किट उपलब्ध है जिसका वितरण लगातार जारी है वैभव ने बताया कि बाबा महाकाल की प्रेरणा और अपने परिवार के आशीर्वाद से लगातार गरीब बेसहारों तक सहायता पहुंचा रहे हैं जनहित का यह कार्य उनके द्वारा सदैव जारी रहेगा की बात उनके द्वारा कही गई है
🔶स्वार्थ सिद्धि से परे कर रहे समाज सेवा —- _नगर का यह युवा बिना किसी स्वार्थ सिद्धि के लगातार गरीबों बेसहारों की मदद के लिए सदैव तत्पर नजर आ रहा है जहां लोग थोड़ा कर बड़ी वाहवाही लूटने का कार्य करते हैं वही इस युवा द्वारा लगातार मानवता की सेवा करने के बाद भी अपने आपको सदैव सीमित ही रखा गया है वर्तमान में जारी कोरोना कर्फ्यू में यहां लोग लगातार गरीबी और भुखमरी का दंश झेल रहे हैं वहीं युवा वैभव जोशी की यह पहल उन्हें राहत पहुंचा रही है उनके इस समाज सेवा और जन सेवा के कार्य के लिए लोग उनकी जमकर सराहना भी कर रहे हैं।


