ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया का भ्रमण कार्यक्रम, कोविड-19 की रोकथाम और व्यवस्थाओं के संबंध में करेंगे क्षेत्रवार समीक्षा।

रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा
छिंदवाड़ा। प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया 21 मई को शाम 4:30 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर शाम 7:30 बजे सर्किट हाउस छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे। सहकारिता मंत्री श्री भदौरिया 22 मई को प्रात: 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में छिन्दवाड़ा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम और व्यवस्थाओं के संबंध में क्षेत्रवार समीक्षा करेंगे तथा दोपहर 3:30 बजे छिन्दवाड़ा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।


