मध्यप्रदेश

सांजलपुर गौशाला के घटिया निर्माण के पीछे प्रभावशाली नेता का हाथ….

भानपुरा से दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट

ग्रामीणों ने गौशाला के घटिया निर्माण के भारी भ्रष्टाचार में शामिल दोषियों के खिलाफ  क्षेत्रीय विधायक देवीलाल धाकड़ व सांसद सुधीर गुप्ता से मांग की…..

भानपुरा । देश को अंग्रेजों के राज से आजादी मिले 75 साल हो गए। परंतु आजादी की बयार बहना अभी पूरी तरह से बाकी है। देश को आजादी मिलना अच्छा रहा परंतु अंग्रेजों के जमाने में निर्माण कार्य एकदम मजबूत व भ्रष्टाचार रहित होते थे। जिन की मजबूती 75 वर्षों बाद भी पूरी तरह से कायम है। आजादी के बाद देश में भ्रष्टाचार अपनी गहरी जड़ें जमा चुका है। जहां देखो भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार इस कदर शामिल हो गया है कि बिना कुछ लिए दिए बेहतर काम की कल्पना बालू रेत से बने महल के बराबर है।

इसका ताजा उदाहरण जनपद पंचायत भानपुरा की ग्राम पंचायत सांदलपुर में निर्माणाधीन 37 लाख 85 हजार की गौशाला के मामले में भी दिखाई दिया। 2 जून की रात को थोड़ी से हवा के झोंके व पानी गिरने के चलते गौशाला का एक हिस्सा धराशाई हो गया। उपयोग किए जा रहे रेत व अन्य उपयोगी सामान भी ग्राम सांजलपुर के अनेक ग्रामीण जनों के समक्ष अत्यंत ही घटिया पाया गया। यह तो गनीमत है कि घटिया निर्माण गौशाला निर्माण पूरा नहीं होने के पहले गिर गया। वरना उसमें दबकर कई गौमाता असमय अपने प्राण त्याग देती। उपस्थित ग्रामीण जनों के समक्ष 3 जून की प्रातः सरपंच पति नंदलाल बागरी ने भाजपा नेताओं को इस घटिया निर्माण मैं शामिल होने का आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा कर दिया। साथ ही बताया कि मेरी पत्नी व सरपंच भागवती बाई जब तक निर्माणाधीन गोशाला के भुगतान पर अंतिम मुहर नहीं लगाएगी जब तक उच्च क्वालिटी का निर्माण नहीं हो जाता है। इस अवसर पर ग्रामीण जनों द्वारा की गई मांग की गौ माताओं के लिए निर्माणाधीन गोशाला मजबूत बने इसमें ग्राम पंचायत सांदलपुर के ग्रामीणों की भी एक समिति बनाई जाए। जो इसकी देखरेख करें, इस पर भी सरपंच पति नंदलाल बागरी ने सबके सामने अपनी सहमति प्रदान की।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एक तरफ केंद्र वह मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिला सरपंचों व जनप्रतिनिधियों को आगे बढ़ाने में लगी हुई है, की महिलाएं जनप्रतिनिधि बन कर अपने अधिकारों को प्राप्त करें, वहीं सरपंच पति नंदलाल बागरी पूरी ग्राम पंचायत का वित्तीय जिम्मा अपने कंधों पर लादकर सरेआम ..सरपंच साहब, सरपंच साहब.. का तमगा लेकर तथाकथित प्रभावशाली नेताओं से घटिया भ्रष्टाचार का समझौता करने में लगे रहे। जिनके साथ प्रभावशाली नेता निर्माण कार्यों में अपने लोगों को शामिल करवाने के लिखित समझौते कर रहे हैं। ग्रामीण जन व पूर्व सरपंच हल्दीराम पाटीदार ,नंदलाल गायरी, उपसरपंच रघुराज सिंह बरखेड़ी, बाबूलाल चावड़ा पंच वार्ड नंबर एक ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौड़, दिनेश शर्मा, अमृत मीणा, बंसीलाल बागरी, सत्यनारायण मीणा, राम प्रह्लाद मीणा सहित अनेक ग्रामीण जनों ने उपरोक्त निर्माणाधीन सांजलपुर की गौशाला के घटिया निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग व गौशाला बेहतर ढंग से मजबूत बनाने की मांग क्षेत्रीय विधायक देवीलाल धाकड़ एवं सांसद सुधीर गुप्ता आदि से की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close