ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-एन.एस.यू.आई. की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

एन.एस.यू.आई. की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

 तरुण मेहरा की रिपोर्ट

एन.एस.यू.आई. की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष आशीष साहू ने बताया कि आज 3 सितंबर दिन शुक्रवार को राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ  एवं सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुॅचाने के लिये जिले की समस्त विधानसभा, ब्लाक, क्षेत्रीय कमेटी, महाविद्यालय, आई.टी. सेल एवं सोशल मीडिया के अध्यक्ष एवं सक्रिय एन. एस. यू. आई. के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  विश्वनाथ ओक्टे एवं कमलनाथ  के निज सचिव संजय श्रीवास्तव  के द्धारा की गई । इस अवसर पर एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव एवं जिला समन्वयक शाहिद खान ने बैठक के बारे में जानकारी दी गई एवं जिले के सभी क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष और कार्यकर्ता से भेंट करवायी गई, और मा. कमलनाथ  एवं सांसद नकुलनाथ  के द्धारा  कराये गये विकास कार्यो को आम जन तक पहुॅचाने एवं कांग्रेस की विचारधारा से संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल कर नये युवाओं में जोश भरा ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close