छिंदवाड़ा-पतालेश्वर शिवधाम मंदिर परिसर में लगाए गए सफलता पूर्वक 510 डोज कोविशिल्ड वेक्सीन डोज

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
पतालेश्वर शिवधाम मंदिर परिसर में लगाए गए सफलता पूर्वक 510 डोज कोविशिल्ड वेक्सीन डोज
छिन्दवाड़ा -सर्व जन सुखाय सर्व जनहिताय के आशय से वैक्ससिनेशन महाअभियान के तृतीय चरण में वार्ड न 19 पतालेश्वर शिवधाम मन्दिर परिसर प्रांगण में जिला कलेक्टर सौरभ सुमन के कुशल नेतृत्व में एवं अनुविभागीय अधिकारी अतुल सिंह , नगर निगम कमिश्नर हिमांषु सिंह , जिला पंचायत सी ई ओ हरेंद्र नारायण , जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी सी चौरसिया की समाजसेवी धार्मिक संगठनों से सहयोगात्मक अपील व दिशानिर्देश पर निरंतर 21 जून प्रथम महाअभियान से अनवरत सहयोग करते आ रहे युवा समाजसेवी हरीश चुन्नीलाल साहू , अलका नीरज शुल्का , तरुण सोनी , संतोषी अनिल गजभिये , नीता सहानी , प्रतीक दामोदर , मन्दिर पुजारी तिलक गिरी गोस्वामी के सहयोग से रोगमुक्त भारत को सफल बनाने हेतु भारतीय सुरक्षित वेक्सीन कोविशिल्ड के प्रथम/ दिव्तीय 510 डोज कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए , आमजन को सफलता पूर्वक लगवाकर अपना देशप्रेम जनसेवा को निभाया | शिविर में प्रत्येक नागरिक बन्धुओ को निःशुल्क पेरासिटामोल का वितरण युवा समाजसेवी हरीश साहू द्धारा वितरित कर आमजन की कुशलता कामना की गई | शिविर की अभूतपूर्व सफलता में तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला , नायब तहसीलदार खुशबू मालवी , कॉर्डिनेटर ममता नामदेव , नगरनिगम से आकांक्षा शुक्ला , प्रशांत दुबे ,स्वस्थ्य विभाग ए एन एम वंदना खादिकर , आशा कार्यकर्ता गणेश्वरी झरिया, संजू गजभिये , रीना लांजीवार , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षा बोरकर ,कमला सोलंकी , माग्रेट फ्रसिस , प्रीति यादव , कुसुम यादव , सहायिका राजरानी मालवी , चंम्पा मड़के ,सुनीता पटवा , पद्मा हाबिल वार्ड मोहरीर रेखन सिंह सूर्यवंसी , रामनारायण कहार वेरिफायर श्रीकांत डेहरिया का सहयोग प्राप्त हुआ अंत मे शासन प्रशासन व सभी सहयोगी साथियो का आभार व्यक्त कर शिवीर का समापन किया गया


