ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा । कृषि उप संचालक सिंह द्वारा 3 ग्रामों का भ्रमण कर किया गया फसलों का अवलोकन ।

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

कृषि उप संचालक सिंह द्वारा 3 ग्रामों का भ्रमण कर किया गया फसलों का अवलोकन

कृषि उप संचालक सिंह द्वारा 3 ग्रामों का भ्रमण कर किया गया फसलों का अवलोकन

छिंदवाड़ा I कृषि उप संचालक जितेन्‍द्र कुमार सिंह द्वारा जिले के मोहखेड विकासखण्‍ड के ग्राम लिंगा, बीसापुरकलां और कामटी का भ्रमण कर फसलों का अवलोकन किया गया । भ्रमण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डी.एस.घाघरे और विकासखण्‍ड के अधिकारी/कर्मचारी साथ में थे ।
कृषि उप संचालक सिंह द्वारा ग्राम लिंगा में कृषक दिवाकर बाघे द्वारा ली गई तुअर, मक्का, बैंगन आदि फसलों का अवलोकन किया गया और कृषक को तकनीकी सलाह दी गई । उन्होंने ग्राम बीसापुरकलां के कृषक बुधमान मोहने के खेतों मे जाकर मक्का, शिमला मिर्च, टमाटर व बैगन फसलों का अवलोकन किया और कृषक से चर्चा की। कृषकश्री मोहने ने बताया कि उनके द्वारा प्लास्टिक मल्चिंग और ड्रिप पध्दति का उपयोग करते हुये शिमला मिर्च, टमाटर व बैगन फसलों का उत्पादन लिया जा रहा है। कृषक ने बताया कि वह उन्‍नत तकनीकी से उद्यानिकी फसलों की खेती करने के उद्देश्य तक इजराइल देश का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने अन्य कृषि अधिकारियों के साथ ग्राम कामठी का भी भ्रमण कर फसलों का अवलोकन किया और कृषकों से चर्चा कर उन्हें समसामयिक सलाह दी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close